Date Filter

Uttarakhand

सरकार उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने में प्रयासरतः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ई-बीट एप्प के ज़रिए पुलिस ऑनलाइन समाधान, कानून व्यवस्था सुदृढ़करण एवं पुलिस कार्यप्रणाली को पेपरलेस बनाने मे महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

मंगलवार को कोर्ट रोड स्थित सरदार पटेल भवन का उद्घाटन करते वक्त श्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस के विकास हेतु पर्याप्त बजट उपलब्ध करा रही है और केन्द्रीय योजनाओं के ज़रिए भी पुलिस विभाग को अधिकतम बजट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

“सरकार उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने की ओर अग्रसर है। हम पुलिस को और अधिक सशक्त एवं संवेदनशील और तकनीकी रूप से दक्ष बनाना चाहते हैं। राज्य सरकार पुलिस जवानों को आधुनिक उपकरण एवं शस्त्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यालयों को भी हाईटेक किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है,” मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा। नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त करते समय मुख्यमंत्री ने 112 कंट्रोल रूम और स्टेट वीडियो सर्विलेंस सेंटर का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के ई-बीट एप्प, चोरी और गुम हुए मोबाइल का पता लगाने हेतु सी.ई.आई.आर सेवा पोर्टल का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भवन के लोकार्पण के पश्चात अब पुलिस विभाग को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। डायल 112 का क्रियान्वयन भी सरदार पटेल भवन से किया जा रहा है। जिससे आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा। राज्य सरकार पुलिस कार्मिकों के कल्याण तथा उनकी आवासीय एवं अनावासीय सुविधाओं की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। “हमने विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु धनराशि में बढोत्तरी करते हुये 45 करोड़ का प्राविधान किया है,” मुख्यमंत्री ने बताया।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सरदार पटेल भवन के लोकार्पित होने से उत्तराखंड पुलिस को एक बहुउद्देशीय कार्यालय भवन मिला है। सरकार पटेल भवन में परिक्षेत्रीय कार्यालय के अतिरिक्त यातायात निदेशालय, एस०डी०आर०एफ० प्रशिक्षण, अग्निशमन एवं आपात सेवा आदि कार्यालय शिफ्ट किये गये हैं। जिसमें लगभग 250 अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
  • देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
  • Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
  • अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
  • केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
  • NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
  • Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
  • बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
  • ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
  • केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
  • दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
  • IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration
  • Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
  • चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

Stay Connected With Us

Subscribe Us