Date Filter

News

विधानसभा सुरक्षा ऑडिट का अक्षरशः अनुपालन करें - अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड

प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से परिक्षेत्र, जनपद प्रभारियों एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी विधानसभा के साथ बैठक आहूत कर कई जरूरी निर्देश दिये गये। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा 14 दिसंबर 2023 को विधान सभा के सुरक्षा ऑडिट के दौरान दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये गये।

कतिपय संगठनों द्वारा विधानसभा सत्र में यूसीसी बिल प्रस्तुत किये जाने के विरोध स्वरुप धरने प्रदर्शनों किये जाने की सम्भावना के दृष्टिगत संगठनों के चिन्हिकरण की कार्यवाही किये जाने तथा अपने-अपने जनपदों में पुलिस, अभिसूचना तन्त्र को सर्तक कर समय से आवश्यक पुलिस प्रबन्ध कर अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये गये।

सत्र के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु जनपदों में उपलब्ध पुलिस पीएसी बल के अतिरिक्त जनपद देहरादून को उपलब्ध कराये गये पुलिस बल का सदुपयोग किया जाये। विधान सभा परिसर में पास धारक व्यक्तियों को ही समुचित चैकिंग, फ्रिसकिंग के उपरान्त प्रवेश की अनुमति दिये जाने, विधानसभा परिसर के अन्दर एवं बाहर व उसके आस-पास बैरिकैटिंग आदि प्रमुख स्थलों पर प्रतिदिन बीडीएस स्क्वाड से चैकिंग कराये जाने तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिस, पीएसी बल नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये गये।

विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सुरक्षा उपकरणों से भली-भांति सुरक्षा जांच कराये जाने के निर्देश दिये गये। विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित धरना, प्रदर्शन, घेराव आदि कार्यक्रमों के दृष्टिगत पूर्व से ही यातायात प्लान तैयार कर उसके अनुरुप रुट डाईवर्जन आदि की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये, ताकि आमजनमानस को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े। विधानसभा भवन के आस-पास स्थित टावरोंध्पानी की टंकियों, टेलिफोन टावरों आदि पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों को नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये गये, ताकि सत्र के दौरान कोई व्यक्ति इन टावरों पर चढ़ कर अप्रिय स्थिति उत्पन्न न कर सके।
सत्र के दौरान नगर के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले स्थानों यथा बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड, मुख्य बाजार, पार्क, होटल, सराय, धर्मशालाओं, धार्मिक स्थलों आदि में संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये गये।

सत्र के दौरान घटित छोटी से छोटी घटना को गम्भीरता से लेते हुए उन पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही किये जाने तथा विधानसभा सत्र के दौरान मांगे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर तत्काल उपलब्ध कराये जाने हेतु अपने-अपने जनपदों में नामित नोडल अधिकारियों को ब्रीफ निर्देशित किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, उत्तराखण्ड तथा पी. रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
  • SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
  • CM Dhami urges people to save energy, support local products
  • पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
  • उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
  • चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
  • ‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
  • चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
  • 39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
  • केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
  • यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
  • Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
  • Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
  • स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
  • देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, तीन पर केस
  • खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
  • उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
  • उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
  • ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर

Stay Connected With Us

Subscribe Us