विकसित कृषि अभियान: बीरोंखाल में किसानों को मिला मार्गदर्शन और समाधान
पौड़ी: भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025 के तहत जनपद पौड़ी के बीरोंखाल ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार की विशेष टीम ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कृषि से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्रालय के उप सचिव (विस्तार) श्री अनूप सिंह बिष्ट ने की। उन्होंने स्थानीय गढ़वाली भाषा में संवाद कर किसानों को आत्मीयता का अनुभव कराया। श्री बिष्ट ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "लैब टू लैंड" विजन के तहत कृषि शोध और नवाचार को खेतों तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने किसानों को उन्नत बीजों, जल प्रबंधन, जैविक खेती, नई कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
टीम में शामिल उप निदेशक श्रीमती एस. भानमती ने कहा कि कृषि आज के समय में केवल परंपरा नहीं, बल्कि आय का मजबूत स्रोत है। किसानों को लाभकारी फसलों की ओर अग्रसर होना चाहिए और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।
क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री श्री जिस्नु के. जे. ने बताया कि सरकार आत्मा परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रयासरत है। साथ ही, गुणवत्ता आधारित खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसानों ने चकबंदी लागू करने, बेहतर नर्सरी की स्थापना, स्थानीय स्तर पर कृषि प्रशिक्षण, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, और सब्सिडी भुगतान में हो रही देरी जैसी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। टीम ने समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक और जलवायु अनुकूल खेती के प्रति जागरूक करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना, और उनकी आय में वृद्धि करना है।
भारत सरकार की यह टीम 11 जून 2025 को पौड़ी जनपद के देवराड़ी देवी, पौखड़ा में खंड स्तरीय कार्यक्रम में भी भाग लेगी। वहां भी किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा और उनकी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
इस अभियान के माध्यम से सरकार ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सक्रिय कदम उठा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब: तीर्थयात्रियों की संख्या 9 लाख के पार
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply