गाँव के ऊपर पड़ी गहरी दरारें, डर के साए में सैंजी वासी
पौड़ी: 6 अगस्त को आई भीषण आपदा के बाद पौड़ी जनपद के पाबौ ब्लॉक का सैंजी गाँव अब भी डर और अनिश्चितता में जी रहा है। लगातार हो रही बारिश से गाँव के ऊपर से गुजरने वाली सड़क में कई जगह गहरी दरारें पड़ गई हैं, जिससे बड़े भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।
भारी बारिश और पहाड़ से गिरते मलबे ने यहाँ के घर, खेत और बागवानी को तबाह कर दिया। कई घर पूरी तरह ढह गए, जिससे लोग स्कूल, अस्पताल और पंचायत घर जैसे अस्थायी ठिकानों में शरण लेने को मजबूर हैं।
हालांकि गाँव में बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है, लेकिन पेयजल संकट खत्म नहीं हुआ। टूटे नल और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं।
आफत के बीच ग्रामीण एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। कहीं लोग फावड़ा चला रहे हैं, तो कहीं मलबा हटाया जा रहा है। गाँव के युवाओं ने करीब 20 मलबे में दबे मवेशियों को निकालकर गाँव से दूर दफनाया ताकि संक्रमण का खतरा न फैले। ये मवेशी कई परिवारों के वर्षों पुराने साथी थे।
गाँव के ऊपर बीरोंखल जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ऊपरी हिस्सों में पड़ी दरारें चौड़ी हो रही हैं। कई लोग रात को सुरक्षित स्थानों पर सोने को मजबूर हैं। फसलें और खेत बह जाने से किसानों का भविष्य अधर में है। ग्रामीणों ने सरकार से पूरे क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण और स्थायी समाधान की मांग की है।
सैजी में बच्चों की किलकारियों की जगह अब फावड़ों की आवाज सुनाई देती है। टूटे फोटो फ्रेम, बिखरा सामान और मलबे में दबे आंगन – इन सबके बीच ग्रामीण उम्मीद लगाए बैठे हैं कि एक दिन उनका गाँव फिर पुरानी रौनक से भर जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Sashakt Bahna Utsav: 1.63 Lakh Women Become Lakhpati Didis
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply