शिक्षक दिवस पर 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार
देहरादून: शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन, देहरादून में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2024 के लिए चयनित 16 शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें 09 प्रारम्भिक, 05 माध्यमिक, 01 शिक्षक प्रशिक्षक और 01 संस्कृत शिक्षक शामिल हैं।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान के स्रोत नहीं, बल्कि बच्चों के चरित्र, संस्कार और नैतिक मूल्यों के निर्माता होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को पुस्तकों की ओर प्रेरित करें और उन्हें खेल, संस्कृति व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़े।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को बधाई दी और बताया कि उत्तराखण्ड ने सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की, ‘‘बाल वाटिका’’ और ‘‘कौशलम कार्यक्रम’’ जैसी पहलें कीं।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 1340 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासें और 950 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासें शुरू की गई हैं। 550 स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम आरंभ किए गए हैं और 22 हजार शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में करीब 9500 भर्तियां की जा रही हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Seeks ₹5,702 Cr Relief After Monsoon Havoc
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply