Date Filter

Uttarakhand

देहरादून दौरे पर पीएम मोदी, आपदा प्रभावितों को 1200 करोड़ की सहायता

देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया। जिन बच्चों ने आपदा में अपने माता-पिता को खोया है, उन्हें ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना के तहत सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने स्टेट गेस्ट हाउस में लगातार तीन बैठकें कीं और राज्य की स्थिति का विस्तृत आकलन किया। खराब मौसम के कारण उनका प्रस्तावित हवाई सर्वेक्षण रद्द हो गया। इसके बावजूद उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।

पीएम श्री मोदी ने कहा कि क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए पीएम आवास योजना के तहत विशेष परियोजना चलाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़कों, स्कूलों और अन्य ढांचागत पुनर्निर्माण कार्यों में केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी। केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं और उनकी रिपोर्ट के बाद और सहायता दी जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us