लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ
लैंसडाउन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह में शहीदों की वीरगाथाओं को नमन किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कोटद्वार में सैनिक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार, निदेशालय और जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में निःशुल्क सेवाएँ, तथा गढ़वाल राइफल्स संग्रहालय के जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। शहीदों के परिजनों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की जाएगी, जबकि परमवीर चक्र विजेताओं को 1.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
सैन्य धाम में शहीदों की पावन मिट्टी लाने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अमर आत्माओं का प्रतीक बताया। उन्होंने प्रदेशवासियों से “एक पेड़ शहीदों के नाम” लगाने की अपील की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के सफल समापन की जानकारी दी। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और विधायक दिलीप सिंह रावत ने शहीदों के साहस और बलिदान को याद किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में टोकन मनी अफवाह पर शिक्षा विभाग सख्त
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply