बदरीनाथ-केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ों पर छाई सफेद चादर
देहरादून: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली है। देर रात बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे दोनों धाम बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए हैं।
बदरीनाथ में मंगलवार रात से लगातार बर्फबारी जारी है। मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। केदारनाथ में भी देर रात शुरू हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र सफेद हो गया है। मंदिर परिसर, पैदल मार्ग और चोटियां बर्फ से चमक रही हैं, जिससे केदारपुरी का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा है। यह बर्फबारी 23 अक्तूबर को कपाट बंद होने के बाद पहली बार हुई है।
लगातार बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और सर्दी बढ़ गई है। राज्य के अन्य पर्वतीय इलाकों में भी हल्की बारिश से ठंड बढ़ी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम सर्द हवा महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में आज भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, 7 से 10 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Rural Growth in Uttarakhand Driven by ₹6,950 Crore Loans
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply