हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान: 26.36 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
हरिद्वार: पवित्र कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का विशाल संगम देखने को मिला। ठिठुरन भरी सुबह और शीतल हवाओं के बावजूद लाखों श्रद्धालु गंगा तटों पर पहुंचे और पुण्य स्नान कर हवन-अनुष्ठान किए।
हर-की-पौड़ी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, राम घाट, वीआईपी घाट सहित विभिन्न घाटों पर मंगलवार रात से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। बुधवार तड़के से लेकर शाम की आरती तक करीब 26.36 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दीपदान कर पुण्य अर्जित किया।
स्नान पर्व के दौरान पूरे शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हरिद्वार-दिल्ली-रुड़की हाईवे और शहर की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात किया।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। माना जाता है कि इस दिन देवता भी गंगा स्नान के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। हरिद्वार में यह दिव्य पर्व श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अनुपम उदाहरण बन गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बदरीनाथ-केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ों पर छाई सफेद चादर
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply