गैरसैंण में 142.25 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
देहरादून: उत्तराखण्ड स्थापना की रजत जयंती पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 142.25 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 27 योजनाओं का लोकार्पण (43.63 करोड़) और 33 योजनाओं का शिलान्यास (98.62 करोड़) शामिल हैं।
सीएम ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। सुरक्षा बलों एवं एनसीसी की टुकड़ियों ने आकर्षक रैतिक परेड प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम मोदी ने हाल ही में राज्य को 8,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने, मंदिरों के पुनरुद्धार और गैरसैंण के स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास के प्रयास जारी हैं। उन्होंने राज्य में भू-कानून और नकल विरोधी कानून लागू होने, बेरोजगारी में कमी और सतत विकास सूचकांक में प्रथम स्थान मिलने की बात भी कही।
सीएम ने चौखुटिया, ज्योतिर्मठ और घनशाली को UDAN योजना से जोड़ने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनका निरीक्षण भी किया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Can Become the Spiritual Capital of the World: PM Modi
Latest Newst
-
देहरादून के दरबार साहिब में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-
महिला दिवस पर मातृशक्ति का गौरव, 38 वरिष्ठ महिलाएं सम्मानित
-
अमित शाह ने हरिद्वार में न्याय संहिता व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
-
Uttarakhand Emerges No.1 in Digital Criminal Justice System
-
टिहरी में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा, लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज
-
UCRRFP परियोजना को गति, 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत
-
जल जीवन मिशन की प्रगति पर उच्चस्तरीय बैठक, गुणवत्ता जांच अनिवार्य
-
Uttarakhand Economy Expands Rapidly: GSDP at ₹3.81 Lakh Crore
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam

Leave A Reply