देहरादून में ऑडिट दिवस-2025 का आगाज, जागरूकता अभियान शुरू
देहरादून में भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के तीनों कार्यालयों में आज ऑडिट दिवस-2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में 16 से 29 नवम्बर तक ऑडिट संबंधी जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला भी शुरू की गई, जिसका उद्देश्य सुशासन में ऑडिट की भूमिका पर जनसामान्य और हितधारकों के बीच जागरूकता बढ़ाना है।
ऑडिट दिवस का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित कैग मुख्यालय में उप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें उत्तराखण्ड के महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) मोहम्मद परवेज आलम तथा महालेखाकार (लेखापरीक्षा) श्री संजीव कुमार ने प्रतिभाग किया। देहरादून स्थित कार्यालयों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअली जुड़े।
आगामी दिनों में जागरूकता पहल के तहत चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता, कार्यशालाएं, संगोष्ठियां, वॉकथॉन तथा ऑडिट मेला सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य हितग्राहियों से संवाद बढ़ाना, संस्थान की पहुंच मजबूत करना और सुशासन के स्तंभ के रूप में ऑडिट के महत्व को रेखांकित करना है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
आदि गौरव महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply