उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का लक्ष्य : सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करने का साझा प्रयास है। पर्यटन से पहाड़ों में रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा।
उत्तरकाशी में तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड “नेचुरल हीलिंग डेस्टिनेशन” के रूप में उभर सकता है। चारधाम के साथ वेलनेस, एडवेंचर, नेचर और सस्टेनेबल टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं हैं।
कॉनक्लेव में देशभर से आए टूर ऑपरेटर्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम के तहत मुखबा, खरसाली और केदारकांठा ट्रैक जैसे शीतकालीन गंतव्यों का भ्रमण कर विंटर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 महीने सक्रिय पर्यटन से होटल, होमस्टे, टैक्सी और स्थानीय व्यवसायों को सालभर काम मिलेगा। परमिशन, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्केटिंग में सरकार हरसंभव सहयोग देगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य का फोकस रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पर है—पर्यावरण संरक्षण के साथ हर गांव को पहचान और हर हाथ को रोजगार।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
फिल्म नीति के सकारात्मक असर से उत्तराखण्ड में बढ़ी शूटिंग गतिविधियाँ
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply