फिल्म नीति के सकारात्मक असर से उत्तराखण्ड में बढ़ी शूटिंग गतिविधियाँ
देहरादून: उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन ने सराहना की है। एसोसियेशन का कहना है कि प्रभावी और आकर्षक फिल्म नीति से स्थानीय फिल्म निर्माताओं को व्यापक लाभ मिल रहा है।
मंगलवार को एसोसियेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सूचना भवन में महानिदेशक सूचना एवं उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बंशीधर तिवारी से भेंट कर क्षेत्रीय फिल्मों को अनुदान दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में लागू फिल्म नीति–2024 के तहत क्षेत्रीय फिल्मों को राज्य में किए गए व्यय का अधिकतम 50 प्रतिशत अथवा 2 करोड़ रुपये तक अनुदान का प्रावधान है। ओटीटी प्लेटफॉर्म, वेब सीरीज़, टीवी सीरियल, डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्मों को भी इसका लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के फिल्म महोत्सव और फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा फिल्म विकास परिषद की वेबसाइट को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
एसोसियेशन के संरक्षक श्री अनुज जोशी ने कहा कि बेहतर फिल्म नीति के सकारात्मक परिणामस्वरूप राज्य में स्थानीय फिल्म निर्माण गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
C.R. Patil Inaugurates National River Research Centre at WII, Dehradun
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply