रात्रिकाल में निर्माण कार्य जारी रखकर मसूरी मॉल रोड के लंबित कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के प्रयासः सोनिका, ज़िलाधिकारी देहरादून
मॉल रोड पर महीनों से सड़क निर्माण की धीमी गति से चल रहे काम का निरीक्षण करने देहरादून जिलाधिकारी सोनिका मसूरी पहुँची और निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
इस दौरान ज़िलाधिकारी ने कार्य की धीमी गति और माल रोड पर पड़े मलबे को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित ठेकेदार को कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
“माल रोड पर पर्यटकों की आवाजाही रहती है तथा बारिश की वजह से निर्माण कार्यों में विलंब होता है लेकिन हमारा प्रयास है कि दिन के साथ रात्रि में भी माल रोड सुधारीकरण कार्य जारी रखकर निर्धारित अवधि में इसे पूर्ण कर लिया जाए,” ज़िलाधिकारी सोनिका ने बताया।
पिक्चर पैलेस चौक से लाइब्रेरी तक माल रोड का पैदल चल कर ज़िलाधिकारी ने कार्यप्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय समय पर कार्य पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए बताया कि लाइब्रेरी चौक से झूला घर तक सड़क का ब्लैक टॉप कर दिया गया है और झूला घर से लेकर पिक्चर पैलेस तक का कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज़िलाधिकारी ने निर्देश दिया कि माल रोड पर जहाँ भी सेफ जोन नहीं है और निर्माणा कार्य चल रहा है वहाँ बैरिकेड लगा दिए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना को टाला जा सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
Latest Newst
-
चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
-
चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
-
Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
-
उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
-
SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami

Leave A Reply