39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
देहरादून: जौनसार-बावर क्षेत्र में गुरुवार को श्री चालदा महासू महाराज की दोहा गांव से कचटा मंदिर तक निकाली गई प्रवास यात्रा आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का भव्य संगम बन गई। 39 वर्षों बाद चालदा महासू महाराज कचटा मंदिर में विराजमान हो रहे हैं, जहां वे अगले पांच वर्षों तक प्रवास करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।
दोहा गांव से चांदी की पालकी रवाना होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने देवपालकी को कंधा लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा में 16 ढोल, नगाड़े, रणसिंगे और दमाऊं की पारंपरिक धुनों के बीच लोकगीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गई।
मान्यता है कि चालदा महासू महाराज जौनसार की 15 खतों में निश्चित अंतराल पर प्रवास करते हैं। इस बार उनका प्रवास खत कोरू के कचटा मंदिर में होगा। कचटा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
दोहा गांव में देवता की विदाई पर ग्रामीण भावुक नजर आए, जबकि कचटा गांव में देवता के आगमन को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल रहा। यह आयोजन जौनसार-बावर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण बना।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply