स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
देहरादून: उत्तराखंड सरकार बदरीनाथ धाम को “स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन” के रूप में विकसित करने जा रही है। इसके तहत धाम में मास्टर प्लान के अनुसार पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बदरीनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पर्यटन विभाग ने बताया कि तीर्थयात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ दिव्य और सुव्यवस्थित अनुभव देने के उद्देश्य से बहु-आयामी कार्य किए जा रहे हैं।
मास्टर प्लान के तहत देव दर्शनी पॉइंट, बदरीनारायण चौक और आरती स्थल को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। वहीं आईएसबीटी वॉल पर स्थानीय कला और धार्मिक विषयों पर आधारित भित्ति चित्र बनाए जाएंगे। वसुधा वाटिका में प्रकृति, आध्यात्मिकता और उत्तराखंड की पारंपरिक कला की झलक देखने को मिलेगी।
इसके अलावा भगवान विष्णु से जुड़े प्रतीकों जैसे पाञ्चजन्य शंख, सुदर्शन चक्र, कौमोदकी गदा और वैकुंठ द्वार की भव्य कलाकृतियां भी तैयार की जाएंगी। पूरे क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल स्ट्रीटस्कैप, पैदल मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण कार्य भी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बदरीनाथ धाम के दिव्य स्वरूप को और अधिक भव्य बनाने के साथ स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, भाजपा नेता समेत तीन पर केस
Latest Newst
-
Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
-
स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
-
देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, भाजपा नेता समेत तीन पर केस
-
खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
-
उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
-
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
-
उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
-
ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर
-
रुड़की में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां
-
Starlink Internet to Boost SDRF Rescue Operations in Uttarakhand
-
भीमताल में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी यूनुस गिरफ्तार
-
नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को प्रस्ताव भेजे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत
-
सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें
-
उत्तराखंड में मॉक ड्रिल, कल सभी मोबाइल पर आएगा टेस्ट अलर्ट
-
Global Gathering Marks Three Timeless Legacies at Heartfulness HQ
-
SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार

Leave A Reply