Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार रात से जारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने एक बार फिर ठंड लौटा दी है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री समेत हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिन ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है।

खराब मौसम का असर जनजीवन और खेती पर साफ दिख रहा है। खड़ी फसलें, आम और लीची को नुकसान पहुंचा है, वहीं कई जगह बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। चमोली की निजमुला घाटी में आकाशीय बिजली गिरने से 400 से अधिक बकरियों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा।

वहीं देहरादून और मसूरी में तेज अंधड़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और यातायात बाधित हुआ। राजपुर रोड, सहस्रधारा रोड, रायपुर और ओएनजीसी कॉलोनी सहित कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। एक कार पेड़ के नीचे दब गई, जिसे फायर सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला।

मसूरी में दिन के समय ही अंधेरा छा गया और करीब ढाई घंटे तक तेज बारिश व ओलावृष्टि होती रही, जिससे ठंड बढ़ गई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने पर कुछ राहत मिली।

फिलहाल चारधाम यात्रा सुचारू रूप से जारी है, लेकिन प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सेलाकुई के बाद देहरादून में भी श्रमिक प्रदर्शन, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू
  • पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
  • Uttarakhand launches URCMS portal for online ration card services
  • टूरिज्म हब देहरादून में होमस्टे योजना का ‘मिसयूज’, 96 रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द
  • CBI Arrests NEET Paper Leak Mastermind from Pune
  • उत्तराखंड में जनगणना का 70% काम पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम
  • उत्तराखंड में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कई जिलों में तीन रुपए तक बढ़े दाम
  • उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में SIR अभियान शुरू, 8 जून से होगा घर-घर सर्वे
  • LUCC घोटाले पर डॉ. धन सिंह रावत का सख्त संदेश, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
  • चंपावत कथित गैंगरेप केस में साजिश का खुलासा, कांग्रेस नेता समेत 2 और गिरफ्तार
  • ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त, उत्तराखंड में लागू होगा ‘नो व्हीकल डे’ और वर्क फ्रॉम होम
  • 800 करोड़ के LUCC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
  • SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
  • CM Dhami urges people to save energy, support local products
  • पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
  • उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
  • चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
  • ‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
  • चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

Stay Connected With Us

Subscribe Us