Date Filter

Uttarakhand

चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

देहरादून: चंपावत के कथित नाबालिग गैंगरेप मामले को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने धामी सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए, जबकि बीजेपी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने इसे कांग्रेस की राजनीतिक साजिश बताया।

चंपावत दौरे से लौटने के बाद ज्योति रौतेला ने कहा कि मामले में कई सवाल अब भी बाकी हैं। उन्होंने पूछा कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं से जुड़े कई गंभीर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जो चिंताजनक है।

कांग्रेस ने सरकार और पुलिस से पूछा कि पीड़िता और उसके पिता 48 घंटे तक कहां थे, पीड़िता को दो बार मजिस्ट्रेट के सामने क्यों पेश किया गया और यदि साजिश की बात सही है तो पीड़िता के पिता पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

वहीं बीजेपी की दीप्ति रावत ने कहा कि शुरुआती जांच और पीड़िता के बयानों से साफ है कि मामले को राजनीतिक लाभ के लिए उछाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिना तथ्यों के भाजपा और सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। साथ ही महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने को गैर जिम्मेदाराना बताया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
  • ‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
  • चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
  • 39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
  • केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
  • यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
  • Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
  • Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
  • स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
  • देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, तीन पर केस
  • खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
  • उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
  • उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
  • ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर
  • रुड़की में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां
  • Starlink Internet to Boost SDRF Rescue Operations in Uttarakhand
  • भीमताल में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी यूनुस गिरफ्तार
  • नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को प्रस्ताव भेजे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत
  • सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें

Stay Connected With Us

Subscribe Us