उत्तराखंड में हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों को एडवाइजरी जारी
देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए अस्पतालों में विशेष इंतजाम, दवाओं की उपलब्धता और रोजाना निगरानी अनिवार्य की गई है।
जिला और उप-जिला अस्पतालों में हीटस्ट्रोक कक्ष बनाने, कूलिंग सिस्टम, आइस पैक, ठंडे IV फ्लूइड और ORS सहित जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों को IHIP प्लेटफॉर्म पर हीट-सम्बंधित मामलों की रोजाना रिपोर्टिंग भी करनी होगी।
एडवाइजरी में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले श्रमिकों को सबसे अधिक संवेदनशील वर्ग बताया गया है। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने कहा कि हीट वेव से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं NHM मिशन निदेशक मनुज गोयल ने बताया कि राज्यभर में माइक्रो-लेवल प्लानिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य में शोक, 20 मई को अवकाश घोषित
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply