Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में वनाग्नि का कहर, आग बुझाने में दो की मौत; टिहरी में हाई अलर्ट

देहरादून/नई टिहरी: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और शुष्क मौसम के चलते जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। राज्य के कई इलाकों में जंगल धधक रहे हैं, जिससे वन संपदा के साथ आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

वनाग्नि बुझाने के दौरान दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। श्रीनगर के कीर्तिनगर ब्लॉक के डांगचौरा क्षेत्र में जंगल की आग बुझाते समय एक महिला झुलस गई, जबकि चमोली में आग बुझाने के दौरान एक युवक जिंदा जल गया।

मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने और आर्द्रता घटने के कारण आने वाले दिनों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए टिहरी वन प्रभाग ने 53 क्रू-स्टेशन पर 196 फायर वाचरों को तैनात किया है।

डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि वायरलेस सिस्टम, अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा संसाधनों को मजबूत किया गया है। सभी फायर वाचरों का जीवन बीमा भी कराया गया है। सैटेलाइट और फोरेस्ट फायर एप से मिलने वाले अलर्ट पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने जंगल में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही है। इसके लिए सीसीटीवी, ड्रोन और मुखबिर तंत्र की मदद ली जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से आग रोकने में सहयोग और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
  • AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
  • ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Stay Connected With Us

Subscribe Us