एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के हक-हकूकों का ध्यान रखते हुए उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी दिए जाएं।
अपने शासकीय आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग, एनआईटी और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संस्थान को बिजली, पानी और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा चुकी है, जबकि बाकी कार्य संस्थान को पूरे करने हैं।
डॉ. रावत ने कार्यदायी संस्थाओं की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को भूमि देने वाले परिवारों और आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआईटी प्रशासन को राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर के अधिग्रहित भवनों को चरणबद्ध तरीके से तकनीकी शिक्षा विभाग को वापस सौंपने को भी कहा।
बैठक में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के वार्षिक स्थानांतरण समय पर करने तथा प्रतिनियुक्ति पर तैनात कार्मिकों को एक सप्ताह के भीतर मूल पदों पर वापस भेजने के निर्देश भी दिए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 104 श्रद्धालुओं की गई जान
Latest Newst
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Leave A Reply