Date Filter

Uttarakhand

करोड़पति साइबर ठग पुलिस शिकंजे में, शादी के जश्न में उड़ाए पच्चीस लाख

सिलसिलेवार छापेमारी के बाद जामताडा पुलिस ने तीन करोड़पति साइबर फ्रॉड सहित ग्यारह साइबर ठगों के एक गिरोह को शिकंजे में ले लिया है।

हाल ही में एक संयुक्त अभियान में, साइबर थाना पुलिस और करमाटांड़ थाने के पुलिस कर्मियों ने झारखंड के जामताडा जिले के बरमुंडी और सियाटांड़ गांवों में विभिन्न स्थानों पर साइबर अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस ऑपरेशन में 11 साइबर अपराधियों को पकड़ सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।

पकड़े गए साइबर ठगों में से एक प्रद्युम मंडल ने साइबर धोखाधड़ी के ज़रिए बेहिसाब अकूत संपत्ति अर्जित की और करोड़ों रुपए अचल संपत्ति में निवेश भी किए। फ़िलहाल, पुलिस मनी ट्रेल का सुराग लगाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक़, पकड़े गए करोड़पति साइबर ठगों में से एक प्रद्युम्न मंडल ने छह महीने पहले शादी रचाई और भव्य पार्टी का आयोजन किया जिसमें मेहमानों को महँगी शराब परोसी गई। प्रद्युम्न ने शराब पार्टी का चार लाख रूपयों का बिल चुकाने के साथ-साथ शादी में बीस लाख रुपये अलग से खर्च किए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार साइबर ठग क्विक सपोर्ट ऐप और एनीडेस्क ऐप के जरिए साइबर धोखाधड़ी किया करते थे। बिजली बिल का भुगतान न किए जाने पर बिजली आपूर्ति बंद किए जाने का फर्जी संदेश भेजकर ये साइबर ठग पूरे देश में साइबर क्राइम को अंजाम देते थे। वहीं साइबर अपराधियों का दूसरा समूह क्रेडिट कार्ड के अपडेट का हवाला देकर पूरे भारत में साइबर फ्रॉड पीड़ितों को संदेश भेजता था। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों को अपडेट के लिए क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने के लिए आश्वस्त करने के बाद उनके पैसे ठग लिए जाते थे।

साइबर अपराधी चलती कारों से वारदात को अंजाम देते थे ताकि लगातार स्थान बदलते रहने से मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग की निगरानी से बच सकें।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार, मोटरसाइकिल, 26 सिम, 22 मोबाइल और एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान आबिद अंसारी, तैयब अंसारी, नजरूल अंसारी, सद्दाम अंसारी, बिलाल अंसारी, प्रद्युम्न मंडल, भीम मंडल, राजू मंडल, हुबलाल मंडल, रमेश मंडल और रीतलाल मंडल के रूप में की गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी में 112 नाली जमीन खरीद विवाद: भू-कानून पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांच
  • CM धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए ₹1967 करोड़ किए मंजूर
  • UJVNL Launches ₹352 Crore Battery Energy Storage Project in Uttarakhand
  • केंद्र से HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय को ₹459 करोड़ की सौगात
  • चारधाम यात्रा: कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
  • ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
  • धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
  • Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
  • हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
  • मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
  • State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
  • मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
  • अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला

Stay Connected With Us

Subscribe Us