अप्रैल से चलेगी मानसखण्ड एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड पर्यटन विभाग एवं IRCTC के बीच देश के विभिन्न क्षेत्रों से राज्य के अल्पज्ञात गंतव्यों के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन मानस एक्सप्रेस चलाए जाने के लिए अनुबंध किया गया है।
पर्यटन विभाग की इस महत्वाकांशी योजना के तहत राज्य के सुदुरवर्ती मंदिर, गंतव्य स्थान, डेस्टिनेशन रेल कनैक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु ट्रेन के गंतव्य स्थल के बाद बस सर्विस के जरिये अपने गंतव्य स्थानों तक पंहुचकर दर्शन कर सकेंगे। मानसखण्ड में आदी कैलाश, ओम पर्वत तथा जो अलब्य स्थानों के दर्शन किए जा सकते हैं।
यात्रा के दौरान उत्तराखंडी व्यंजन परोसे जाएँगे तथा पर्यटन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गाइड्स भी रोजगार पा सकेंगे। इस ट्रेन को उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न गंतव्यों, उत्तराखण्डी व्यंजन, त्योहार आदि के चित्रों द्वारा सुसज्जित किया जायेगा, जिससे देश के विभिन्न शहरों से गुजरने पर लोग उत्तराखंड की संस्कृति के दर्शन कर पाएँगे।
मानस एक्सप्रेस पूर्णागिरी, हॉट कालिका, पाताल भुवनेश्वर, मायावती, बालेश्वर, मानेश्वर, जागेश्वर, गोलू देवता-चितई, नंदादेवी, कसार देवी, कटारमल अल्मोड़ा, नानकमत्ता गुरूद्वारा खटीमा और नैना देवी नैनीताल ऐसे सम्भावित स्थल हैं जिनका मानसखण्ड एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के दर्शनार्थ प्रमुख स्थान हैं। मानसखण्ड एक्सप्रेस ट्रेन में पांच सौ यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। ट्रेन के सभी यात्री डिब्बे सेकेण्ड AC हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को उत्तराखण्ड के स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। यात्रा के दौरान होटल व्यवस्था, बसों द्वारा भ्रमण, गाइड आदि को टूअर पैकेज के रूप में आईआरटीसी रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
इस ट्रेन के संचालन से राज्य के पर्यटन विकास को एक नयी दिशा मिलेगी। मानसखंड स्थित मंदिरों की यात्रा के साथ शुरू होने वाली प्रथम ट्रेन अप्रैल माह में संचालित किया जाना प्रस्तावित है। भविष्य में तमिलनाडु से कार्तिक स्वामी मंदिर रुद्रप्रयाग, उड़ीसा से जगन्नाथ मंदिर - उत्तरकाशी आदि के लिए भी यात्रा कार्यक्रम बनाए जाएँगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
Latest Newst
-
CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
-
SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
-
CM Dhami urges people to save energy, support local products
-
पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
-
उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
-
‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
-
चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
-
39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
-
केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
-
यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
-
Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
-
Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
-
स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
-
देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, तीन पर केस
-
खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
-
उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
-
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
-
उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
-
ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर

Leave A Reply