भाजपा का मतदाता चेतना अभियान फ़र्ज़ी: कॉंग्रेस
भाजपा के मतदाता चेतना महाअभियान पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता शीषपाल बिष्ट एवं सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और महिला अत्याचार रोकने के लिए अभियान चलाने की बजाय भाजपा द्वारा केवल अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए फर्जी मतदाता चेतना अभियान चला रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आज आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की उपेक्षापूर्ण नीतियों के कारण आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है। प्रतिदिन बढती महंगाई अब आम आदमी की बर्दास्तगी से बाहर होती जा रही है। आम जरूरत की चीजों के दामों में कई गुना वृद्धि पर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा नियंत्रण नहीं किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरम स्तर पर है, देश के सारे सार्वजनिक उपक्रमों को मोदी सरकार बेचने में लगी है। देश में बेरोजगारों की फौज लम्बी होती जा रही है । बेरोजगारी पिछले पचास वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर है और इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए भाजपा द्वारा इस प्रकार के फर्जी मतदाताओं की फौज खडा करने का शिगूफा छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सडकों पर उतर कर विरोध कर रही है, ये विरोध जनता की जागरूकता का प्रतीक है।
उत्तराखण्ड में भाजपा की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है तथा भाजपा जनता को बरगलाने के नये-नये हथकण्डे अपना रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पंजाब नैशनल बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोला पेंशनर्स लाउंज
Latest Newst
-
देहरादून के दरबार साहिब में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-
महिला दिवस पर मातृशक्ति का गौरव, 38 वरिष्ठ महिलाएं सम्मानित
-
अमित शाह ने हरिद्वार में न्याय संहिता व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
-
Uttarakhand Emerges No.1 in Digital Criminal Justice System
-
टिहरी में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा, लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज
-
UCRRFP परियोजना को गति, 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत
-
जल जीवन मिशन की प्रगति पर उच्चस्तरीय बैठक, गुणवत्ता जांच अनिवार्य
-
Uttarakhand Economy Expands Rapidly: GSDP at ₹3.81 Lakh Crore
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam

Leave A Reply