टिहरी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से सचेत किया
टिहरी गढ़वाल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी टिहरी के निर्देशन में जिले की विभिन्न थानों द्वारा अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया और उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
शनिवार को थाना थत्यूड़ और नरेंद्र नगर पुलिस ने ग्राम मुगलोडी, रौतू की बेली और मैड में जाकर 08 वरिष्ठ नागरिकों से भेंट की। इस दौरान उन्हें डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी जैसे नए साइबर अपराधों के तरीकों से सचेत किया गया।
वहीं, कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने चौकी कांडीखाल क्षेत्र में बुजुर्ग और अकेले रह रहे नागरिकों से मुलाकात की। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की संदिग्ध कॉल, लिंक या ठगी की घटना पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आपात नंबर 112 पर संपर्क करें।
इस अभियान में थाना और चौकी पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं, जिसमें थाना थत्यूड़ पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल मुकेश सिलोडी, कांस्टेबल महेन्द्र चौहान और विपिन चौहान शामिल रहे, जबकि कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक अशोक रावत ने किया।
पुलिस ने आश्वस्त किया कि जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस तरह की जागरूकता गतिविधियाँ आगे भी निरंतर चलती रहेंगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तरकाशी: नौगांव में बादल फटने से तबाही, बचाव अभियान जारी
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply