उत्तराखंड में ₹150 करोड़ की चिटफंड ठगी, सरकारी शिक्षक मास्टरमाइंड
देहरादून: ऊंचे ब्याज के लालच में करोड़ों रुपये लगाने वाले निवेशकों के साथ बड़ा धोखा हुआ है। समृद्धि निधि लिमिटेड और माइक्रो फाइनेंस कंपनी नामक संस्थाओं ने लगभग ₹150 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया। इन कंपनियों ने 12 प्रतिशत तक ब्याज का वादा कर हजारों लोगों को फंसाया।
शुरुआत में कुछ समय तक ब्याज देकर भरोसा जीता गया, लेकिन जैसे ही रकम बढ़ी, कंपनी के दफ्तर बंद हो गए और संचालक फरार हो गया।
मुख्य आरोपी जगमोहन चौहान, एक सरकारी स्कूल का शिक्षक है। वही व्यक्ति, जिसे ईमानदारी सिखानी थी, ठगी का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
कई लोगों ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी और रिटायरमेंट का पैसा लगाया था, अब न ब्याज मिल रहा है, न मूलधन।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा और लोगों से अपील की कि ऊंचे ब्याज के लालच में न आएं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Launches Statewide Raids on Hazardous Cough Syrups
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply