बाबा केदार तक पहुंचना होगा आसान, सड़क निर्माण से घटेगी 6 किमी पैदल दूरी
केदारनाथ धाम की यात्रा अब और सुगम होने जा रही है। त्रियुगीनारायण से तोषी गांव तक सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बाबा केदार तक की पैदल दूरी 23 किलोमीटर से घटकर केवल 17 किलोमीटर रह जाएगी।
करीब 6 किलोमीटर लंबी इस सड़क की कटिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि सोनगाड़ पर पुल निर्माण का कार्य शेष है। सड़क बनने से न केवल तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि सीमांत गांव तोषी के 400 से अधिक ग्रामीण भी लाभान्वित होंगे।
गांव में जेसीबी मशीन पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर मिठाई बांटी। ग्राम प्रधान दीपेंद्र रावत ने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के लंबे संघर्ष का परिणाम है और इससे विकास की नई राह खुलेगी। महिला मंगल दल अध्यक्ष सरोज देवी ने बताया कि सड़क बनने से गांव की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा।
यह मार्ग ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। 19वीं शताब्दी तक गंगोत्री से आने वाले यात्री इसी मार्ग से केदारनाथ पहुंचते थे। यहां तक कि वर्ष 2013 की आपदा के दौरान जब गौरीकुंड मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, तब हजारों यात्री इसी रास्ते से सुरक्षित लौट पाए थे।
सड़क निर्माण कार्य अगले वर्ष तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद तीर्थयात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए बाबा केदार तक की राह काफी आसान हो जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान से लाखों लोगों को मिला लाभ
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply