Date Filter

News

आर्केडिया ग्रांट में आयोजित खेल महाकुंभ संपन्न

न्याय पंचायत आर्केडिया ग्रांट, विकास खंड सहसपुर, देहरादून में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में अंडर १४ एवं अंडर १७ में लम्बी कूद, ऊँची कूद चक्का फेंक, भला फेंक आदि स्पर्धाएँ आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों एवं पब्लिक स्कूलों के अलग अलग आयुवर्ग से अनेक खेल स्पर्धाओं में लगभग तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

“खेल महाकुंभ का उद्देश्य छात्र छात्राओं में खेल के प्रति अभिरुचि पैदा कर राज्य एवं राष्ट्र में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर खेल को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके और अगले साल उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में दमदार प्रदर्शन कर सकें,” प्रधानाचार्य श्री प्रकाश रतूड़ी ने ‘हिमालयन लाइव’ को एक विशेष साक्षात्कार में बताया।

प्रतियोगिताओं के अलावा इस दौरान छात्र छात्राओं को योग एवं ध्यान का भी अभ्यास कराया गया।

मुख्य अतिथि श्री बलदेव गोडियाल जी द्वार खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। समापन सत्र के बाद छात्र छात्राओं को प्रमोद रतूड़ी (राजनीतिज्ञ), मनोज त्रिपाठी (सीईओ वोडाफ़ोन) एवं पार्षद बीना रतूडी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गये।

इस अवसर पर पुरषोत्तम ममगाईं, कमल गैरोला, शेखरानंद रतूड़ी, महेश खंकरियाल, चक्रधर प्रसाद, क्षेत्र की पार्षद श्रीमती बीना रतूड़ी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
  • चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
  • SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
  • चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
  • चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
  • Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
  • उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
  • SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
  • India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
  • AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
  • Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
  • फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
  • पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत

Stay Connected With Us

Subscribe Us