चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत ढांचा तैयार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यात्रा को उच्च जोखिम वाला मानते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं।
यात्रा मार्ग पर 25 विशेषज्ञ डॉक्टर, 178 मेडिकल अधिकारी और 414 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में 47 स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है और 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट सक्रिय किए गए हैं।
देहरादून, हरिद्वार समेत पांच जिलों में 57 स्क्रीनिंग कियोस्क लगाए गए हैं। केदारनाथ में 17 बेड का अस्पताल संचालित है, जबकि बद्रीनाथ में 50 बेड का अस्पताल जल्द शुरू होगा।
आपात स्थिति के लिए 177 एम्बुलेंस और हेली रेस्क्यू की व्यवस्था की गई है। साथ ही 112, 108 और 104 हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी श्रद्धालु इलाज के अभाव में परेशान न हो, जबकि स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि स्क्रीनिंग से लेकर अस्पताल तक सभी व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
Latest Newst
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar

Leave A Reply