पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
देहरादून: उत्तराखंड में पंचकेदारों के कपाट खुलने की तिथियां विधिवत घोषित कर दी गई हैं। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट 22 अप्रैल को मिथुन लग्न में खुलेंगे, जबकि द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट 21 मई को कर्क लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, तुंगनाथ की उत्सव डोली 20 अप्रैल को मक्कूमठ से रवाना होगी और भूतनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद 21 अप्रैल को चोपता पहुंचेगी। 22 अप्रैल को डोली तुंगनाथ धाम पहुंचकर विधि-विधान के साथ कपाट खोले जाएंगे।
वहीं, मदमहेश्वर धाम की डोली यात्रा 17 मई से ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से शुरू होगी। विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 21 मई को डोली मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां कर्क लग्न में कपाट खोले जाएंगे।
वैशाखी पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना की।
इधर, चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

Leave A Reply