“यह गुलदार नरभक्षी है”: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोगों को निवाला बनाने वाले तथा घायल करने वाले गुलदार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नरभक्षी घोषित किए जाने के लिए वन विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
सोमवार को काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक गुर्जर बस्ती में पहुंचकर पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया व शोक संवेदना प्रकट की और पीड़ित परिवार जनों को सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों को शीघ्र पीड़ित परिवार जनों को तत्कालिक मुआवजा राशि देने के भी निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आतंक का पर्याय बने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने के वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस बाबत वन विभाग ने अंतिम विकल्प के रूप में गुलदार को नष्ट करने के आदेश भी जारी कर दिया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुलदार के संबंध में वार्ता की थी।
उन्होंने बताया कि मसूरी विधानसभा में गुलदार के हमले में यह तीसरी घटना है। गौरतलब है, कि घटना देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक में रविवार सांय 6.30 से 7 बजे के मध्य शौच करने अपने घर से कुछ दूरी पर आये एक 10 वर्षीय बच्चे पर हमला किया गया। जिसमें बच्चे की मृत्यु हो गयी। इस अवसर पर बच्चे के पिता मीर हमज़ा, यूसुफ, संदीप,रवि सदीक रफी, मोनी, ग्राम प्रधान लीला शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
कोटद्वार रेलवे स्टेशन ₹30 करोड़ की लागत से सँवरेगा: ऋतु खंडूड़ी
Latest Newst
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
-
IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration
-
Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
-
चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

Leave A Reply