गंगोत्री बाजार बंद, अव्यवस्था से यात्री परेशान
गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों के बाद व्यापार मंडल गंगोत्री के व्यापारियों ने भी शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित गंगोत्री धाम के व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद करवा दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल ने कहा प्रशासन रात्रि में यात्री भेज रहा है। उस समय उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसलिए जब तक स्थिति नहीं सुधरती है, तब तक बाजार बंद रहेगा। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने बीते सोमवार से चारधाम यात्रियों के धाम न पहुंचने पर नाराजगी जताई।
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री मंदिर के सामने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की मांग की।
गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल ने कहा कि शासन-प्रशासन की आधी-अधूरी तैयारियों के कारण यात्री करीब 22 घंटे जाम में फंसे रहे। यात्रियों को सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। आज गंगा सप्तमी का दिन है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण पूरा गंगोत्री धाम खाली पड़ा है। सड़कों की बुरी स्थिति के कारण जाम लग रहा है। प्रशासन यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा है, जिस कारण यात्री न ही यमुनोत्री धाम के दर्शन कर पा रहे हैं और न ही वे गंगोत्री धाम के दर्शन कर पा रहे हैं। इसलिए अगर ऐसी ही अव्यवस्था बनी रही, तो पुरोहितों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
गंगोत्री हाईवे पर शाम को हीना में फंसे यात्रियों ने भी हंगामा किया। उधर, यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव ब्रह्मखाल में भी यात्रियों ने हंगामा किया। गंगनानी और हर्षिल के बीच सोनगाड में सुबह से जाम में फंसे यात्रियों ने `उत्तराखंड हाय हाय` के नारे लगाए। चारधाम यात्रा को अभी चार ही दिन हुए हैं और चार दिन में ही सरकार सहित शासन और प्रशासन को यात्रा अव्यवस्थाओं के चलते यात्रियों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति अभी भी प्रशासन और पुलिस के कंट्रोल से बाहर है। जनपद मुख्यालय से लेकर दोनों घाटियों गंगा व यमुना में यात्री परेशान हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अधिक संख्या में चारधाम यात्रियों की मेडिकल जाँच होगी : स्वास्थ्य सचिव
Latest Newst
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
-
टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
-
Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
-
पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
-
देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर

Leave A Reply