Date Filter

Uttarakhand

NOTA अल्मोड़ा में वोटरों की पहली पंसद, हरिद्वार उम्मीदवारों से आशान्वित



प्रदेश में 52 हजार ऐसे मतदाता भी हैं, जिन्हें 55 में से किसी भी दल का या निर्दलीय कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया है। उन्होंने अपनी इस नापसंदगी को ईवीएम में नोटा का बटन दबाकर जाहिर किया है। प्रदेशभर में इस बार 52,630 मतदाताओं ने नोटा यानी नन ऑफ द एबव का प्रयोग किया।

अल्मोड़ा में सर्वाधिक 16,697 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। गढ़वाल में 11,224, नैनीताल में 10,425, टिहरी में 7458 और हरिद्वार में 6826 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। खास बात ये है कि केवल ईवीएम ही नहीं बल्कि पोस्टल बैलेट में भी नोटा के मत निकले हैं।

हरिद्वार के पोस्टल बैलेट में 163, नैनीताल के पोस्टल बैलेट में 198, टिहरी के पोस्टल बैलेट में 154 ने नोटा पर मुहर लगाई है। गढ़वाल और अल्मोड़ा में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है। गढ़वाल और अल्मोड़ा सीटें ऐसी हैं, जहां के सबसे ज्यादा प्रतिशत मतदाता किसी प्रत्याशी को पसंद ही नहीं करते। अल्मोड़ा में 2.56 और गढ़वाल में 1.57 प्रतिशत मतदाताओं ने नोटा दबाया है।

अल्मोड़ा के सात प्रत्याशियों में भाजपा-कांग्रेस के बाद नोटा के वोट ही तीसरे नंबर पर हैं। बाकी प्रत्याशी नोटा से कम वोट हासिल कर पाए हैं। गढ़वाल लोकसभा में भी भाजपा-कांग्रेस के बाद नोटा के वोट ही तीसरे स्थान पर रहे हैं। हरिद्वार में 14 प्रत्याशी थे लेकिन नोटा यहां पांचवें स्थान पर रहा। नैनीताल में नोटा के मत चौथे स्थान पर रहे। टिहरी लोकसभा में भी पांचवें स्थान पर नोटा रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us