Date Filter

Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दी शुभकामनाएँ



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि यह पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण की हमारी परंपरा का प्रतीक है। हरेला न केवल हरियाली और समृद्धि का संदेश देता है, बल्कि हमें पर्यावरण की देखभाल के प्रति जागरूक भी करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व हमें अपनी धरती और पर्यावरण की देखभाल के प्रति प्रेरित करता है। आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध और स्वस्थ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर समस्या है, हरेला पर्व इसके प्रभावों को कम करने का भी सन्देश देता है।उन्होंने सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में जन सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए विख्यात है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता पर्यटकों को आकर्षित करती है। इसलिए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें अपने जल स्रोतों, नदियों और गदेरों के पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। तभी हम अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक जड़ों से जुड़े रह पाएंगे और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचा पाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इसे अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने की भी अपील की।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
  • Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
  • उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
  • मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
  • उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
  • Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
  • हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
  • Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
  • चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
  • उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
  • Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
  • टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
  • Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
  • पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
  • देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर
  • जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, ऑफ-सीजन में ही पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु
  • दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य-संस्कृति का भव्य संगम
  • मिडिल ईस्ट तनाव का असर: उत्तराखंड में घर बनाना महंगा, लागत 25% तक बढ़ी
  • पौड़ी में सड़क विवाद से भड़की हिंसा, कैंची से हमला, विरोध में बंद रहा बाजार

Stay Connected With Us

Subscribe Us