मानसून खत्म होते ही उत्तराखंड में गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें सीएम धामी
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं ऐसे में सड़कों को दुरुस्त करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने मानसून सीजन खत्म होते ही एक महीने के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 22 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घाटों की साफ सफाई और कांवड़ियों के लिए पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बेयरिंग कैपेसिटी के अनुसार ही निर्माण कार्यों को अनुमति दी जाए। साथ ही पर्यटक स्थलों पर खाली पड़े जगह पर पार्किंग निर्माण कराया जाए। ताकि, पर्यटक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की समस्या से दो चार न होना पड़े। प्रदेश में मौजूद जिन भी सरकारी गेस्ट हाउस की स्थिति ठीक नहीं है, उन सभी गेस्ट हाउस को चिन्हित कर उसको व्यवस्थित किया जाए। ताकि, ज्यादा से ज्यादा पर्यटक सरकारी गेस्ट हाउस का इस्तेमाल करें।
उत्तराखंड सरकार ने जीएसटी बढ़ाई जाने को लेकर बिल लाओ इनाम पाओ योजना को शुरू किया था। जिसके चलते जीएसटी कलेक्शन काफी ज्यादा बढ़ गया था, लेकिन इस योजना के समाप्त होने के बाद भी जीएसटी कलेक्शन पर फर्क पड़ना शुरू हो गया है। जिसके चलते सीएम पुष्कर धामी ने अधिकारियों को जीएसटी चोरी को रोकने और कलेक्शन को बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने को कहा है। साथ ही डिजिटल पेमेंट को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के निर्देश दिए। ताकि, जीएसटी चोरी पर लगाम लगाई जा सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हमारी विरासत एवं विभूतियां पुस्तक का विमोचन
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply