पीएल पुनिया लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारण की समीक्षा करने देहरादून में
लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से सभी पांचो सीटों पर कांग्रेस को करारी हार मिलने के कारण तलाशने और चुनावी नतीजों की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय ऑब्जर्वर पीएल पुनिया अपने तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून आए हुए हैं।
पूनिया ने पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी को उस तरह के नतीजों की कतई भी उम्मीद नहीं थी जिस तरह के नतीजे आए। हार के पीछे क्या अहम कारण रहे इसे जानना जरूरी है। जिससे भविष्य में उस तरह की खामियों को दूर किया जा सके। आज उनके द्वारा नैनीताल और अल्मोड़ा संसदीय सीटों की समीक्षा की गई।
इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सामने खुलकर अपनी बात रखी गई। प्रदेश के नेताओं के आपसी मतभेद और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के अभाव के अलावा पार्टी के बड़े नेताओं के असहयोग की शिकायतें भी इस दौरान सामने आई। कार्यकर्ताओं ने अपनी बात उनके सामने रखते हुए कहा कि हारे मन के साथ कोई भी सेना कोई मैदान नहीं जीत सकती है। पार्टी के बड़े नेताओं ने प्रचार में जिस तरह की उदासीनता दिखाई और वह कुछ खास क्षेत्रों तक ही सीमित रहे इसका असर भी चुनाव परिणामों पर पड़ा।
उल्लेखनीय है कि बड़े नेताओं ने टिकट बंटवारे से पहले ही चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया था ऐसी स्थिति में पार्टी के पुराने या कमजोर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारना पड़ा। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के अजय टम्टा के मुकाबले प्रदीप टम्टा को तथा नैनीताल सीट पर भाजपा के अजय भटृ के मुकाबले प्रकाश जोशी को चुनाव मैदान में उतरा गया था, जो चार और तीन लाख से अधिक के मतांतर से हार गए। अगर सही और जिताऊ प्रत्याशी मैदान में होते तो यह हार इतनी बड़ी हार नहीं हो सकती थी।
इस अवसर पर यशपाल आर्य ने कहा कि हार की समीक्षा जरूरी है। लगातार हार के पीछे क्या कारण है सामने आने चाहिए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मानसून खत्म होते ही उत्तराखंड में गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें सीएम धामी
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply