Date Filter

Education

विद्यालयी शिक्षा में 851 अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती



माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में प्रवक्ता संवर्ग के रिक्त 851 पदों पर अतिरिक्त अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रदेश के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के पदों की जायेगा जिससे इन विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियाँ निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के तहत प्रवक्ता संवर्ग में 851 और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। विभागीय मंत्री ने बताया कि इन अतिथि शिक्षकों की भर्ती केवल प्रवक्ता कैडर के अंतर्गत गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष होगी। उन्होंने बताया कि चमोली जनपद में 158 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। पौड़ी जनपद में 121 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होगी। नैनीताल जनपद में 30 अतिथि शिक्षक लगाये जायेंगे।

पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में उक्त विषयों के शिक्षकों की कमी न हो और विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित हो सके। डॉ रावत ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती वर्ष 2020 की मेरिट लिस्ट के आधार पर की जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में 3655 अतिथि शिक्षक प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में तैनात हैं। जिसमें सहायक अध्यापक संवर्ग में 1175 तथा प्रवक्ता संवर्ग में 2480 अतिथि शिक्षक शामिल है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us