Date Filter

Uttarakhand

दून जिला अस्पताल के निक्कू वार्ड में समर्पित डॉक्टर, स्टाफ, एंबुलेंस की तैनाती



जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यभार संभालते ही जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करना शुरू कर दिया है, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं पर उनकी विशेष ध्यान है। उन्होंने पाया कि जिला अस्पताल में संस्थागत प्रसव की संख्या कम होने का एक मुख्य कारण निक्कू (नवजात शिशु देखभाल इकाई) वार्ड का संचालित न होना है। अधिकारियों ने बताया कि निक्कू वार्ड बाल रोग विशेषज्ञ और नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण शुरू नहीं हो पाया है, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक सप्ताह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के निर्देश दिए और शासन से समन्वय कर नर्सिंग स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की। इसके परिणामस्वरूप, 10 नर्सों और 1 बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। अब निक्कू वार्ड एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह संचालित हो जाएगा। इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने निक्कू वार्ड के लिए एक विशेष डेडिकेटेड एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की है।

इस पहल से रेफरल की कार्यसंस्कृति समाप्त होगी और नवजात शिशुओं की माताओं को इलाज के लिए अन्यत्र भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जिला अस्पताल में प्रसव सुविधाओं में सुधार होगा और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार होगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Stay Connected With Us

Subscribe Us