Date Filter

Uttarakhand

भू कानून आन्दोलन से बैकफुट पर धामी सरकारः डिमरी



अपनी जड़ों को बचाने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा तभी हम अपनी माटी का कर्ज उतार सकेंगे। यह बात मूल निवास 1950 और सशक्त भू कानून समन्वय संघर्ष समिति, उत्तराखण्ड के संयोजक मोहित डिमरी ने अगस्त्यमुनि में संघर्ष समिति की अग्रिम रणनीति को लेकर आयोजित बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड में मूल निवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया है। हमारी पहचान के साथ ही संस्कृति, नौकरी, रोजगार, जमीन सहित तमाम आर्थिक संसाधनों पर बाहर से आये हुए लोगों का कब्जा होता जा रहा है। इसके पीछे का मुख्य कारण मूल निवास 1950 की व्यवस्था का खत्म होना और कमजोर भू कानून लागू होना है।

उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति के आन्दोलन से सरकार बैकफुट पर है। ऐसे समय में हमें अपने आन्दोलन को और अधिक धार देकर सरकार पर दबाब बनाना है। संघर्ष समिति, आगामी 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर मूल निवास एवं सशक्त भूकानून का एक ब्लू प्रिंट सरकार को सौंपने जा रही है। इसके साथ ही समिति अपने आदोंलन को शहरों के साथ ही गांव-गांव ले जायेगी। व्यापार संघ अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी तथा पूर्व अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने सुझाव दिया कि आन्दोलन को रूद्रप्रयाग जनपद में गति देने के लिए अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, ऊखीमठ सहित अन्य हिस्सों में भी रैली आयोजित की जाय तथा कार्यक्रम की तिथि घोषित करने से पहले सभी स्थानों पर बैठकें की जायेंगी। इसके लिए वे पूर्ण सहयोग करेंगे।

व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला एवं वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुसाईं ने इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने की आवश्यकता बताई। सेवा निवृत कर्मचारी संगठन के कुशलानन्द भट्ट ने कहा कि हमें इस बात को समझना होगा कि बिना संघर्ष के हमें सफलता नहीं मिलेगी। यदि हम आज एकजुट नही हुए तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Stay Connected With Us

Subscribe Us