Date Filter

Uttarakhand

सुद्धोवाला में मसाज पार्लर, शराब की दुकान खोले जाने का विरोध


देहरादून के ग्राम सुद्धोवाला के भऊवाला रोड़ पर एम्बेसडर पब्लिक स्कूल के पास शराब की दुकान और मसाज पार्लर खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया गया।

विधायक सहसपुर श्री सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि वे अपने क्षेत्र में इस प्रकार की कोई भी गति विधि नहीं चलने देंगे। ग्राम प्रधान श्री मुनेश ने कहा गाँव में ऐसी दुकानों को खोले जाने से ग्रामीण क्षेत्र में असुरक्षा की भावना पैदा होगी जिसको हम नहीं होने देंगे। समाज सेवक श्री राकेश भट्ट ने बताया कि इस तरह की गतिविधि से गाँव में असामाजिक तत्वों का यहाँ आना जाना आम हो जाएगा। जिससे बहू बेटियों का बाहर निकलना दूभर हो जाएगा तथा युवाओं पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। गाँव के अंदर इस तरह की किसी भी जन विरोधी कार्यों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में ग्राम प्रधान मुनेश, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज गुसाईं, राकेश भट्ट, उप प्रधान नरेंद्र गुसाईं, सदस्य राजू नेगी, नागेंद्र त्रिपाठी, प्रेम सिंह रावत, कृष्णा पंत, अनीता पंत, पदमा गुप्ता, सरिता, सुमा चौहान, कुसुम गुसाईं, निर्मला पंवार, निर्मला गुसाईं, ममता देवी, जगमोहन सिंह, जयकृत नेगी, रेखा रावत, बेला भट्ट, नीलम नेगी, कुन्ती त्रिपाठी, नीलम भट्ट, सुरमा चौहान, लता, आशा, राहुल, कैलाश, हरि सिंह आदि लोग शामिल हुए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
  • ‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
  • चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
  • 39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
  • केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
  • यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
  • Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
  • Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
  • स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
  • देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, तीन पर केस
  • खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
  • उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
  • उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
  • ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर
  • रुड़की में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां
  • Starlink Internet to Boost SDRF Rescue Operations in Uttarakhand
  • भीमताल में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी यूनुस गिरफ्तार
  • नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को प्रस्ताव भेजे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत
  • सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें

Stay Connected With Us

Subscribe Us