पर्यटकों से गुलजार हुआ नैनीताल, ₹5 करोड़ का कारोबार
सरोवर नगरी में दीपावली अवकाश का वीकेंड पर्यटन कारोबारियों के लिहाज से बेहद लाभकारी रहा। पर्यटकों की आमद बढ़ने से यहां केवल दो दिनों में ही पांच करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। इससे स्थानीय कारोबारी बेहद उत्साहित हैं।
वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ यहां ग्रीष्कालीन पर्यटन सीजन सा एहसास करा गई। शहर में शुक्रवार सुबह से ही पर्यटकों का उमड़ना शुरू हो गया था, यह सिलसिला शनिवार रात तक जारी रहा। यहां चिड़ियाघर, बाटनिकल गार्डन, वाटरफाल, केव गार्डन व हिमालय दर्शन क्षेत्र में पर्यटकों की आमद बढ़ने से खासी चहल-पहल बनी रही।
इस बीच यहां नैनी झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों का पूरे दिन तांता लगा रहा। इसके साथ ही यहां बड़ा बाजार, तिब्बती बाजार, मालरोड व पंत पार्क समेत अन्य कई क्षेत्रों में पर्यटक चहलकदमी के साथ-साथ खरीदारी भी करते नजर आए। देर शाम तक शहर के होटलों के अधिकांश कमरे पर्यटकों से पैक हो गए।
कारोबारियों का अनुमान है कि होटल, रेस्टोरेंट व गिफ्ट सेंटर समेत अन्य दुकानों में दो दिन में करीब पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। इधर रविवार व सोमवार को भी यहां पर्यटकों की भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
जय माँ गंगे के जयकारों के बीच बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
Latest Newst
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान

Leave A Reply