सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री खट्टर की मुलाकात, विकास योजनाओं पर चर्चा
दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में जल-विद्युत परियोजनाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय सहयोग की मांग की। उन्होंने ऋषिकेश-हरिद्वार क्षेत्र में विद्युत लाइनों को भूमिगत और स्वचालित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा और सौंदर्य दोनों को बढ़ावा मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कुमाऊं और अपर यमुना क्षेत्र में जल-विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए ₹4000 करोड़ के वायबिलिटी गैप फंड (वीजीएफ) की मांग की। साथ ही, राज्य के दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में पंप स्टोरेज परियोजनाओं के विकास हेतु ₹3800 करोड़ के वीजीएफ की आवश्यकता जताई। उनका कहना था कि इससे इन क्षेत्रों की ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।
धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत विशेष सहायता प्रदान करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने बैंकों, एनबीएफसी और अन्य वित्तीय संस्थानों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देने की अपील की, ताकि EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लाभार्थियों को ऋण सुविधाएं आसानी से मिल सकें।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को मोदीपुरम-मेरठ मार्ग से आगे हरिद्वार तक विस्तारित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि राज्य में शहरीकरण और आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।
बैठक को उत्तराखंड की ऊर्जा, आवास और परिवहन संबंधी परियोजनाओं के लिए एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
From Students to Startup Stars: Devbhoomi Lights the Way
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply