हरिद्वार में गंगा उत्सव, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री हुए शामिल
हरिद्वार के चंडी घाट पर आठवां गंगा उत्सव आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भाग लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने बीएसएफ की महिलाओं के नेतृत्व में देवप्रयाग से गंगासागर तक गंगा यात्रा अभियान को हरी झंडी दिखाई। मंत्री पाटिल ने अपने संबोधन में गंगा को भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताते हुए इसके संरक्षण का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। पाटिल ने महाशीर मछलियों और लाखों मत्स्य बीजों को गंगा में प्रवाहित किया ताकि जलीय जीवन का संतुलन बना रहे।
गंगा उत्सव में गंगा तटीय गांवों की समितियों ने स्थानीय हर्बल उत्पादों के स्टॉल लगाए, साथ ही बच्चों के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंत्री पाटिल ने भारत के लिए गंगा को पूजनीय बताते हुए कहा कि हमें इसे स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
राजीव मित्तल, महानिदेशक नमामि गंगे ने कहा कि यह उत्सव गंगा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है और इसे पांच अन्य राज्यों में भी मनाया जा रहा है। रेखा आर्य ने हरिद्वार को देवभूमि का प्रतीक बताते हुए गंगा के महत्व पर जोर दिया और गंगा की स्वच्छता बनाए रखने में केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पहली बार गंगा उत्सव हरिद्वार में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य गंगा के संरक्षण और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। सरकार ने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं, जिनमें एसटीपी प्लांट, सीवर लाइन और शवदाह ग्रह का निर्माण शामिल है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
MDDA To Shift Its Premises To Nehru Colony
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply