Date Filter

Uttarakhand

नाइट हाउस पार्टी पर पुलिस की रेड, 57 युवक-युवतियां हिरासत में

थाना कैंट क्षेत्र में एक निजी आवास पर अवैध रूप से चल रही नाइट हाउस पार्टी पर पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान 40 लड़कों और 17 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में इंपोर्टेड शराब की खाली बोतलें और शराब बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली थी कि गाजियावाला थाना कैंट क्षेत्र में एक निजी आवास पर नाइट पार्टी आयोजित की जा रही है, जिसमें शराब परोसी जा रही है। पार्टी में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया, विशेष रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार किया गया था।

सूचना के आधार पर सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। मौके पर टीम ने 57 युवक-युवतियों को पार्टी करते हुए पाया। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की और पूछताछ के बाद भवन स्वामी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि पार्टी में शामिल सभी लोगों से पूछताछ की गई और उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध आयोजनों पर सख्त नजर रखी जाएगी और भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई नाइट पार्टियों के नाम पर हो रही गैरकानूनी गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती का संकेत देती है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us