उत्तराखण्ड में हर लाभार्थी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड
उत्तराखंड में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने आगामी 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में इस योजना को तेजी से लागू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
डॉ. रावत ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) को जनपदवार ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों को अभियान का विशेष लाभ देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के 97.11 लाख लोगों के कार्ड बनाने का लक्ष्य है। अब तक 53.61 लाख कार्ड और 4.73 लाख गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
डॉ. रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अब तक 12.32 लाख लोग लाभान्वित हो चुके हैं, जिस पर 2289 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गोल्डन कार्ड धारकों में से एक लाख से अधिक लोगों ने योजना का लाभ उठाया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार हर नागरिक को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने और हर व्यक्ति को सुलभ चिकित्सा सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भूमाफियाओं पर कसेगा शिकंजा, भू-कानून उल्लंघन पर सख्त हुई सरकार
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply