सरकारी अस्पतालों में सुधार के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनपद के उप जिला चिकित्सालयों की प्रबंधन समिति की बैठक में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने चिकित्सालयों को रेफरल सेंटर बनने से रोकने पर जोर दिया और सरकारी अस्पतालों में संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही।
जिलाधिकारी ने कहा, "सरकारी चिकित्सालयों का मजाक नहीं बनाना चाहिए। सभी लोग निजी अस्पतालों का खर्च नहीं उठा सकते। ऐसे में सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है।" उन्होंने चिकित्सालयों से अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक की आईपीडी, सर्जरी, संस्थागत प्रसव और रेफरल का विस्तृत विवरण मांगा।
बैठक में विकासनगर चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत और प्रेमनगर चिकित्सालय के 20 बेड के बच्चों के आईसीयू के संचालन के लिए तत्काल धनराशि स्वीकृत की गई। प्रेमनगर में आईपीडी की संख्या कम होने पर जिलाधिकारी ने कारण पूछा और इसे बढ़ाने के निर्देश दिए।
चिकित्सालयों में पैथोलॉजी सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी ने अनुबंधित लैब्स के प्रतिनिधियों को 24x7 उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
मसूरी चिकित्सालय में रात्रिकालीन गायनी डॉक्टर की अनुपस्थिति की शिकायत पर जांच समिति गठित की गई। जिलाधिकारी ने मसूरी में ईएनटी चिकित्सक की ड्यूटी बढ़ाकर तीन दिन करने का भी निर्देश दिया।
चिकित्सालयों में संसाधन और स्टाफ उपलब्ध होने के बावजूद सर्जरी कम होने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सर्जरी का प्रतिदिन और माहवार विवरण मांगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को सभी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने जनमानस की सेवा को "पुनीत कार्य" बताते हुए चिकित्सालयों को आदर्श सेवा केंद्र बनाने की अपील की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Fresh Cooperative Banks appointees handed over Letters
Latest Newst
-
SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
-
चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
-
चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
-
Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
-
उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
-
SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार

Leave A Reply