देहरादून एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिक के पास से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद
देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार को एक अमेरिकी नागरिक के पास से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया गया। चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ ने यह फोन जब्त कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जोशुआ इवान रिचर्डसन (42) के रूप में हुई है, जो अमेरिका के विस्कॉन्सिन के निवासी हैं। जोशुआ हाल ही में टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश आए थे और योग सीखने के उद्देश्य से भारत में ठहरे हुए थे। सोमवार को जब वे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली और फिर अमेरिका जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, तो चेकिंग के दौरान उनके सामान से सैटेलाइट फोन बरामद हुआ।
चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने बताया कि आरोपी के साथ उनकी महिला मित्र भी मौजूद थीं, जो भारत में योग सीखने के लिए कुछ दिन पहले आई थीं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि भारत में सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है और इसके उपयोग के लिए सरकार से विशेष अनुमति लेनी होती है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जोशुआ के पास यह फोन कैसे आया और क्या इसके इस्तेमाल का कोई विशेष उद्देश्य था।
आगे की कार्रवाई जारी है, और पुलिस इस मामले को लेकर सतर्कता बरत रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ग्रीन गेम्स की थीम पर होंगे उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेल
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply