देहरादून रोड शो में उत्तरप्रदेश ने दिया प्रयागराज महाकुंभ, 2025 का निमंत्रण
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ-2025 को भव्य, दिव्य और डिजिटल बनाने की तैयारी तेज कर दी है। महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य और नागरिक उड्डयन मंत्री बृजेश सिंह ने देहरादून में रोड शो कर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जनता को महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मौर्य ने इसे "भारत की विविधता में एकता का प्रतीक" बताते हुए कहा कि महाकुंभ-2025 को स्वच्छ, हरित और डिजिटल बनाया जाएगा। इस बार 45 करोड़ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
महाकुंभ-2025 में 44 घाटों पर पुष्पवर्षा, 15.25 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट का निर्माण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त आयोजन और 3 लाख पौधों का रोपण शामिल है। भीड़ प्रबंधन के लिए 101 स्मार्ट पार्किंग स्थल और इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं। यह आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज के संगम तट पर होगा।
बृजेश सिंह ने कहा, "महाकुंभ भारतीय संस्कृति और `एक भारत, श्रेष्ठ भारत` का प्रतीक है।" सरकार इसे ऐतिहासिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Mining revenue jumps to ₹650 Crore in Uttarakhand
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply