उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद शीतलहर का कहर, चारधाम में जम गईं झीलें और झरने
उत्तराखंड में हाल ही में हुई जोरदार बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप जारी है। पहाड़ी इलाकों में तापमान तेजी से गिरने के कारण कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। चारधामों सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।
चारधामों में सबसे ठंडा बदरीनाथ धाम बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान -3°C और न्यूनतम -13°C दर्ज किया गया। यहां के झरने और झीलें पूरी तरह से जम चुकी हैं। केदारनाथ धाम में अधिकतम तापमान 1°C और न्यूनतम -11°C है। गंगोत्री धाम का अधिकतम तापमान 4°C और न्यूनतम -8°C है, जबकि यमुनोत्री धाम का अधिकतम तापमान 0°C और न्यूनतम -9°C रिकॉर्ड किया गया।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर सर्दियों का मौसम पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। मसूरी में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान 10°C और न्यूनतम -2°C है। नैनीताल में भी ठंड का आनंद लिया जा सकता है, जहां अधिकतम तापमान 15°C और न्यूनतम 2°C दर्ज किया गया। रानीखेत और मुक्तेश्वर जैसे स्थलों पर भी मौसम सर्दियों के पर्यटन के लिए अनुकूल है।
मौसम की यह ठंडक उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। पर्यटकों के लिए यह समय बर्फबारी का अनुभव लेने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने का बेहतरीन अवसर है। यदि आप प्रदूषण और काम के दबाव से राहत पाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के ये पर्यटन स्थल आपको सुकून देंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून रोड शो में उत्तरप्रदेश ने दिया प्रयागराज महाकुंभ, 2025 का निमंत्रण
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply