भैरवनाथ मंदिर में मूर्तियों से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विश्वविख्यात केदारनाथ धाम के भैरवनाथ मंदिर में मूर्तियों से छेड़छाड़ का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मंदिर में जूते पहनकर प्रवेश करता है और मूर्तियों को छूते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति बर्फ हटाकर पैसे ढूंढने की कोशिश कर रहा था। तीर्थ पुरोहितों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मंदिर की पवित्रता को भंग करने का आरोप लगाया है।
घटना का संज्ञान लेते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने संबंधित व्यक्ति, ठेकेदार और निर्माण कार्य में लगी कंपनी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीडियो पुराना है और आरोपी व्यक्ति निर्माण कार्य में लगा एक श्रमिक है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
भैरवनाथ मंदिर को केदारनाथ धाम का रक्षक माना जाता है। शीतकाल में जब बाबा केदारनाथ के कपाट बंद रहते हैं, तो भैरवनाथ मंदिर की पूजा-अर्चना महत्वपूर्ण मानी जाती है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इस घटना ने मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंचाई है और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर किया है।
यह घटना न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि मंदिर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है। तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सतपुली में 172 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply